आज का राशिफल

सभी पर भगवान शनिदेव की कृपा बनी रहें। सभी का आनंद-मंगल हो।

आज का राशिफल

मेष- आज मानसिक रूप से आप की एकाग्रता में कमी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें, गाड़ी धीमे चलाएं। दोपहर के बाद स्थितियां बदल सकती हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए काम की शुरुआत आज न करे। .कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैंं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। 
वृष- गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने और बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कोई नए दोस्त मिल सकते हैं। व्यापार में किसी तरह का लाभ होगा। दोपहर के बाद रिश्तों में जरा संभलकर चलें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। धार्मिक काम के पीछे धन खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के विषय में संभलकर चलें।
मिथुन- आज आपका दिन लाभकारी है। पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में आनंद का वातावरण आप को खुश रखेगां स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। बहुत दिनों से अटके सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कर्क- आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको कार्यालय और व्यापार में थोड़ा संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता से लाभ होगा. उत्तम सुख की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह- आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पिता से आपको लाभ होगा। ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा। आज आपकी नौकरी और व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा। संतान की चिंता आपको हो सकती है। भाग्य का साथ मिला-जुला रहेगा।
कन्या- सुबह का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में बीत सकता है। पार्टनरशिप काम में ध्यान रखें। व्यापार में ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं है। दोपहर के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहेंगे। दवाई खरीदने या अस्पताल की फीस पर आकस्मिक खर्च हो सकता है।
तुला- आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ हर काम को आसानी से बना पाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। दोपहर के बाद आप आप मनोरंजन की ओर ज्यादा बढ़ेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।
वृश्चिक- मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी। किसी बात को लेकर ज्यादा विचलित न हांे। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर के मामले में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगां विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
धनु- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। दोपहर के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आपकी रचनात्मकता में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।
मकर- आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन आप ले पाएंगे। मित्रों और प्रिय पात्र के साथ मुलाकात सुखद होगी। कोई छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ रहेगा। शारीरिक रूप से आज दोपहर के बाद ताजगी नहीं रख पाएंगे। धन की हानि हो सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ- आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार से आपका मन दुखी हो सकता है। खान-पान में भी संयम बरतें। दोपहर के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। अपनी क्रिएटिविटी से काम को नए तरीके से कर पाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज दिनभर आप वाणी पर नियंत्रण ही रखें।
मीन- आज का आप का दिन शुभ फलदायी है। आज आप उत्साही बने रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग हैं दोपहर के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है।