ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर  से 02 लाख 80 हजार रुपए मूल्य का  14 किलो 100 ग्राम गांजा  बरामद किया-

ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर  से 02 लाख 80 हजार रुपए मूल्य का  14 किलो 100 ग्राम गांजा  बरामद किया-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध की जारही प्रभावी कार्यवाही के दोरान ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर  से 02 लाख 80 हजार रुपए मूल्य का  14 किलो 100 ग्राम गांजा  बरामद किया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में दो बैग लिये हुए ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से पैदल-पैदल एजी आफिस तरफ रेल्वे पटरी के किनारे-किनारे जा रहा है, जिसके बैग में गांजा भरा होने का संदेह है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को थाना विश्वविद्यालय की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर संदिग्ध गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। 
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय  रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करनेे हेतु आज दिनांक को थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा द्वारा आरपीएफ टीम से समन्वय करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान एजी ब्रिज से आगे पंत नगर महलगांव पीछे की तरफ रेल्वे पटरी के  किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में दो बैग लिये जाता दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को धरदबोचा, पूछताछ करने पर उसने अपने आप को डिंकनाल(उड़ीसा) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैगों से गांजे का पैकेट मिला जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 14 किलो 100 ग्राम कीमत लगभग 02 लाख 80 हजार रूपये का जप्त किया गया। थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना विश्वविद्यालय में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 131/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मशरूका:- कुल 14 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 02 लाख 80 हजार रूपये का जप्त।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा, उप निरी. रविन्द्र सिंह राजावत, उनि रोहित सिंह भदौरिया, प्र.आर. दीपेन्द्र सिंह, शिवनंदन शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जगदीश शर्मा, हरवीर यादव, नंदराम, आर. उमेश शर्मा, राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, संदीप जाट टीम की सराहनीय भूमिका रही।