जल्द ही बदला जा सकता है लखनऊ का नाम!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर ‘अयोध्या’ और इलाहाबाद का ‘प्रयागराज’ किया था। वे ही इस बार लखनऊ का नाम बदले जाने का संकेत दे रहे हैं।

जल्द ही बदला जा सकता है लखनऊ का नाम!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जल्द ही बदला जा सकता है लखनऊ का नाम!

शुक्रवार। उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदले जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में अब लखनऊ की बारी है। लखनऊ का नया नाम  लक्ष्मणपुरी रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर ‘अयोध्या’ और इलाहाबाद का ‘प्रयागराज’ किया था। वे ही इस बार लखनऊ का नाम बदले जाने का संकेत दे रहे हैं। भाजपा के कई बड़े नेता भी समय-समय पर लखनऊ का नाम बदलकर “लक्ष्मणपुरी” करने की मांग उठाते रहे हैं।

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने द इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि निगम ने गोमती के पास स्थान के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा था। उन्होंने बताया कि उनका प्रशासन न केवल लक्ष्मण की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करेगा बल्कि राम की नगरी अयोध्या के प्रवेश द्वार के रूप में लक्ष्मणपुरी की महिमा को बहाल करेगा।

मेयर ने बताया, “निगम द्वारा प्रतिमा के लिए पहले ही 15 करोड़ रुपये अलग रखे जा चुके हैं और यह भव्यता के लिए और अधिक धन जुटा रहा है। इसका आधार लक्ष्मणपुरी के इतिहास को दर्शाने वाले लक्ष्मण पर एक संग्रहालय की तरह होगा। हम पूरी परियोजना को रिवरफ्रंट विकास से जोड़ने की योजना बना रहे हैं।”