निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर मंथनः 40 गाड़ियों के साथ सिंधिया पहुंचे सीएम हाउस

निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर मंथनः 40 गाड़ियों के साथ सिंधिया पहुंचे सीएम हाउस

मध्य प्रदेश में निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर सीएम हाउस में 4 घटे बैठक हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 40 गाड़ियों के साथ भोपाल पहुंचे। एयर पोर्ट पर सिंधिया का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ शिवराज-सिंधिया ने मंथन किया। प्रदेश कार्यकारिणी व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। शाजापुर का दौरा निरस्त कर सीधे दोनों नेता इंदौर रवाना हो गए। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ चल रही बैठक शाम 4रू30 बजे खत्म हो गई। बैठक के बाद शिवराज और सिंधिया इंदौर रवाना हो गए हैं। दोनों नेताओं को दोपहर 2 बजे शाजापुर जाना था, लेकिन बैठक लंबी होने के कारण शाजापुर का कार्यक्रम निरस्त हो गया। ब्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाजापुर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर मंथन हुआ। हालांकि मुख्यमंत्री करीब एक घंटा बैठक में नहीं रहे। वे शहर में ही किसी निजी कार्यक्रम में चले गए थे। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर निर्णय हो सकते हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। 12 दिन में यह दूसरा मौका है, जब सिंधिया सीएम हाउस पहुंचे हैं। उपचुनाव के एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। दो पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शिवराज कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

सिंधिया ये समर्थक पहुंचे सीएम हाउस
तुलसी सिलावट,गोविंद राजपूत, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, प्रभुराम चैधरी, महेंद्र सिसोदिया, ओपीएस भदोरिया, मुन्नालाल गोयल, जजपाल सिंह जज्जी, एदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडोतिया, गिरीश शर्मा और कृष्णा घाड़गे सीएम हाउस पहुंचे हैं। इसके अलावा मंत्री हरदीप सिंह डंग और पूर्व मंत्री सरजात सिंह भी यहां मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि शिवराज और सिंधिया भोपाल से इंदौर रवाना हो गए हैं। दोनों नेताओं के साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी गए। तीनों नेता इंदौर में हाटपिपल्या से विधायक मनोज चैधरी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। सिंधिया इंदौर से देर शाम दिल्ली रवाना होंगे, जबकि मुख्यमंत्री भोपाल लौट आएंगे।