अमेरिका के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट जो बाइडेन गरबा भी करते है और दीपावली मनाते हैं

बाइडेन डेलावेयर राज्य के विल्मिंगटन शहर में रहते है, कैम्पेन ऑफिस भी यहीं था 

अमेरिका के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट जो बाइडेन गरबा भी करते है और दीपावली मनाते हैं

अमेरिका में डेलावेयर राज्य की ही चर्चा है। अमेरिका के चुने गए प्रेसिडेंट जो बाइडेन यहीं के रहने वाले हैं। इस स्टेट को अमेरिका में स्माल वंडर भी कहा जाता है। करीब 10 लाख की आबादी वाले इस राज्य की राजधानी डोवर है। सबसे बड़ा शहर विल्मिंगटन है। बाइडेन इसी शहर में रहते हैं। उनका कैम्पेन ऑफिस भी यहीं था। अमेरिकी निवासी परेश का कहना है कि बाइडेन भारतीयों से जुड़े हुए हैं। एक ही स्टेट और शहर में रहने की वजह से हम उन्हें कई साल से जानते हैं। वे गरबा और दीपावली के दौरान हमारे कार्यक्रमों में शामिल होते थे। वे भारतीयों का स्वागत हमेशा हाथ जोड़कर करते हैं। यहां बीएपीएस मंदिर है। इसमें वे अक्सर आते हैं। जहां तक कमला हैरिस का सवाल है तो उनके बारे में सब जानते हैं। उनका भारत से गहरा जुड़ाव है। उम्मीद है यह आगे ज्यादा मजबूत होगा।

न्यूक्लियर सप्लाई डील में भारत के समर्थन में थे बाइडेन
डेलावेयर के बिजनेसमैन पलाश गुप्ता कहते हैं कि बाइडेन के कजिन मुंबई में रहते हैं। इसलिए उनकी इच्छा मुंबई जाने की है। उनका भारतीयों के प्रति हमेशा से लगाव रहा है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनका लगाव भारत से आगे भी रहेगा, क्योंकि भारत विकासशील देश है। जब बराक ओबामा प्रेसिडेंट थे, तब न्यूक्लियर सप्लाई डील में बाइडेन भारत के समर्थन में थे। उन्होंने ही सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट पास कराया था। डेलावेयर के ही परेश पटेल कहते हैं कि बाइडेन मेरे घर से एक मील की दूरी पर रहते हैं। मैं और मेरा परिवार 36 साल से उन्हें निजी तौर पर जानते हैं। इलेक्शन में जीत के बाद बाइडेन जब डेलावेयर के चर्च में कैंडिल जलाने आए थे, तब मैं परिवार के साथ चर्च में मौजूद था। हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं।

बाइडेन की जीत के ये रहे वजह
बाइडेन की जीत का वजह है कि कोरोना पर खुलकर सरकार के विरोध में आए, अपना मैसेज वोटर्स तक पहुंचाने में कामयाब रहे
नरेंद्र मोदी ने 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था। इस दौरान तब के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और हाउस स्पीकर पॉल रेयान भी मौजूद थे। 

बिजनेसमैन पलाश ने कहा- डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारत के पक्ष में कई बार आवाज उठाई
बिजनेसमैन पलाश गुप्ता का कहना है कि ंसोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दोस्त हैं। बाइडेन और वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस को भारत और मोदी विरोधी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनका झुकाव इस्लाम की तरफ ज्यादा है। ये बात बिल्कुल गलत है। बाइडेन ने कुछ समय पहले ही कहा था कि वे भारत के साथ रिश्ते और ज्यादा मजबूत करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक साल से भारत के पक्ष में कई बार आवाज उठाई है। ओबामा के समय वाइस प्रेसिडेंट रहे बाइडेन ने 2014 में मोदी का भव्य स्वागत किया था। परेश पटेल ने इलेक्शन के दौरान बाइडेन की काफी मदद की।