प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 पात्रता परीक्षा की पहली मेरिट लिस्ट रुकी, विभाग ने बताया तकनीकी खराबी

लोक शिक्षण आयुक्त ने अपने निर्देश में कहा- लिस्ट 30 दिसंबर तक अपलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार पोर्टल trc-mponline-gov-in को देखते रहें।

प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 पात्रता परीक्षा की पहली मेरिट लिस्ट रुकी, विभाग ने बताया तकनीकी खराबी

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 पात्रता परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने में समय लगेगा। लोक शिक्षण की मानें तो तकनीकी खराबी के कारण 8 दिसंबर को आने वाली लिस्ट को रोकना पड़ा। रविवार को लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से मेरिट लिस्ट रोकी गई है। इसे अब 30 दिसंबर तक अपलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार पोर्टल trc-mponline-gov-in को देखते रहें। इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट रोके जाने की सूचना जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अपरिहार्य कारण से मेरिस्ट लिस्ट रोकी जा रही है। आगे की प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही पोर्टल पर जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अतिथि शिक्षकों से 17 से 24 नवंबर के बीच में रजिस्ट्रेशन कराया गया। प्रदेश में 18,527 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2023 तक चलेगी। इसके लिए करीब 2 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। भर्ती परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कराई थी। भर्ती प्रक्रिया अॉनलाइन है। फरवरी में सभी को नियुक्ति आदेश मिल जाएंगे।