स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान : वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन

डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग के लिए एक एक्सपर्ट ग्रुप बनाया 54265 नए केस आए, संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान : वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन

देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन मंगलवार को मंत्री समूह की बैठक में शामिल हुए। यहां कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने अहम जानकारी दी। न्यूज एजेंसी के अनुसार हर्षवर्धन ने मीटिंग में कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध होगी। इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग के लिए एक एक्सपर्ट ग्रुप बनाया गया है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे। देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आते थे। अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डैश आॅर्ग के मुताबिक हैं।


कोरोना को लेकर ये रहे पांच राज्यों के हालात
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 1478 मामले सामने आए। 1702 लोग डिस्चार्ज किए गए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 48 हजार 298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 932 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 30 हजार 721 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2645 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में 2132 लोग संक्रमित मिले। 1858 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 184 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 671 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 37 हजार 848 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1665 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार में 732 लोग संक्रमित पाए गए। 1369 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 97 हजार लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 451 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 85 हजार 593 लोग ठीक हो चुके हैं। 955 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 7089 मामले सामने आए, 15656 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए और 169 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 35 हजार 315 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 12 हजार 439 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 81 हजार 896 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 514 मरीज जान गंवा चुके हैं। उत्तरप्रदेश में राज्य में 2182 मामले सामने आए और 3342 लोग ठीक हो गए। अब प्रदेश में 38815 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 93 हजार 908 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37 प्रतिशत हो गया है।