पुतिन का हमशक्ल कर रहा रूस पर राज

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी के पूर्व जासूस क्रिस्टोफर स्टील ने दावा किया था कि अपने गिरते स्वास्थ्य के चलते पुतिन की सत्ता से पकड़ छूट रही है और वह क्रेमलिन को 'अव्यवस्था और अराजकता' में झोंक रहे हैं।

पुतिन का हमशक्ल कर रहा रूस पर राज
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी के पूर्व जासूस क्रिस्टोफर स्टील ने पुतिन की मौत का दावा किया है। — फाइल फोटो

30 मई 22। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक रहस्यों से भरा जीवन जीते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ, सेहत और रणनीति के बारे में सिर्फ गिने-चुने लोग ही जानते हैं। पुतिन को लेकर ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई6 के प्रमुखों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। एक रिपोर्ट में अधिकारियों ने कहा कि संभवत: पुतिन की मौत हो चुकी है और एक हमशक्ल ने सार्वजनिक समारोहों में उनकी जगह ले ली है।
ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों के मुताबिक पुतिन के साथियों को उनकी मौत के रहस्य को दुनिया से कई हफ्तों या महीनों तक छिपा कर रखना होगा। एक खुफिया सूत्र ने बताया कि इसकी संभावना है कि पब्लिक में पुतिन की हालिया मौजूदगी को पहले से रिकॉर्ड कर लिया गया था। सभवत: उनकी मौत हो चुकी है और एक हमशक्ल ने उनकी जगह ले ली है।
'क्रेमलिन कर रहा हमशक्ल का इस्तेमाल'
सूत्र ने बताया, 'पुतिन बेहद बीमार हैं और अगर उनकी मौत हो जाती है तो इसे कई हफ्तों या कई महीनों तक के लिए गुप्त रखा जाएगा। इसकी भी संभावना है कि वह पहले ही मर चुके हैं। इसका पता लगाना असंभव है। माना जाता है कि पुतिन ने अस्वस्थ्य रहने के दौरान अपने हमशक्लों का इस्तेमाल किया है और अब क्रेमलिन भी यही कर रहा है।' सूत्र ने कहा कि पुतिन वरिष्ठ अधिकारियों के एक छोटे से ग्रुप के प्रमुख हैं जो उनसे पूरी तरह वफदार है।
खुफिया अधिकारियों ने बताया- क्यों छिपा रहे राज?
सूत्र के हवाले से खबर में कहा गया, 'उनके करीबियों को सबसे बड़ा डर इस बात का है कि पुतिन की मौत की खबर बाहर आते ही रूस में तख्तापलट हो सकता है और रूसी जर्नल यूक्रेन से सेना को वापस बुला लेंगे। पुतिन की मौत उन्हें कमजोर और सत्ता से बेदखल कर देगी। इसलिए उनकी भलाई इसी में है कि वे पुतिन को जिंदा बताएं।' करीब दो हफ्ते पहले एक रूसी अरबपति व्यवसायी और क्रेमलिन के करीबी ने दावा किया था कि पुतिन ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और बेहद बीमार हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूक्रेन हमले से पहले उनकी सर्जरी हो चुकी है।
पहले भी किए जा चुके गिरते स्वास्थ्य के दावे
वहीं एक एमआई6 एजेंट का कहना है कि पुतिन के गिरते स्वास्थ्य के कारण उनकी सत्ता पर से पकड़ छूट रही है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी के पूर्व जासूस क्रिस्टोफर स्टील ने दावा किया था कि अपने गिरते स्वास्थ्य के चलते पुतिन की सत्ता से पकड़ छूट रही है और वह क्रेमलिन को 'अव्यवस्था और अराजकता' में झोंक रहे हैं। रूस में एमआई6 के एजेंट स्टील ने दावा किया कि पुतिन को इलाज के लिए लगातार ब्रेक लेने पड़ते हैं और मॉस्को में प्रभावी रूप से 'कोई स्पष्ट राजनीतिक नेतृत्व' मौजूद नहीं है।