एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के घर आईटी का छापा, उन पर गोपनीय जानकारी हिमालय के योगी से साझा करने का आरोप

सेबी ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था 

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के घर आईटी का छापा, उन पर गोपनीय जानकारी हिमालय के योगी से साझा करने का आरोप

मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रा रामकृष्ण के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन पर आध्यात्मिक गुरु के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप है। सेबी ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर जुर्माना लगाया था। मार्केट रेगुलेटर ने एक्सचेंज की गोपनीय जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा करने के लिए चित्रा पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। रामकृष्ण ने दिसंबर 2016 को सीईओ का पद छोड़ा था। चित्रा रामकृष्ण हिमालय के अदृश्य योगी की सलाह पर फैसले लेती थीं। इन्हीं बाबा की सलाह पर उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्त किया था। चित्रा के अनुसार योगी एक आध्यात्मिक शक्ति हैं और पिछले 20 वर्षों से व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।