महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार की शाम 7ः29 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा-आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। 04ः07 मिनट के वीडियो में उन्होंने क्रिकेट करियर के विभिन्न पलों को शेयर किया है और वीडियो के आखिर में धोनी फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर उनके फॉलोअर स्तब्ध हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं, लेकिन ठीक इसी पोस्ट के बाद सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि वो भी इस सफ़र में धोनी के साथ हैं यानी उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।