हापुड़ में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत

जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे बॉयलर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में छह मजदूर जिंदा जल गए हैं।

हापुड़ में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत
हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र की वह फैक्ट्री, जिसमें बायलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है, इस फैक्ट्री में केमिकल बनता है।

3 जून 22। यूपी के हापुड़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। तेज धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल कर्मियों को फोन किया गया। इस हादसे में छह मजदूर भी जिंदा जल गए। फैक्ट्री के अंदर अभी और मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में लगभग 20 मजदूरों के घायल होने की भी बात सामने आई है। खबर पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य भी जारी है।

जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे बॉयलर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में छह मजदूर जिंदा जल गए हैं। कई मजदूरों के झुलसने की भी खबर है। हादसे की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य जारी है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।