रूस ने तबाह किया यूक्रेन का दूसरा न्यूक्लियर प्लांट, रेडिएशन का खतरा

झनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा प्लांट यूक्रेन के पांच परमाणु ऊर्जा प्लांट में से एक है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट

रूस ने तबाह किया यूक्रेन का दूसरा न्यूक्लियर प्लांट, रेडिएशन का खतरा

युकीव से मीडिया रिपोर्ट्स है कि रूसी सेना की बमबारी और मिसाइल अटैक जारी है। आज रूसी सेना ने यूक्रेन का दूसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट तबाह कर दिया हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार अब तक रेडिएशन के लीक होने की खबर नहीं है, लेकिन खतरा बना हुआ है। रूस ने पहले ही नीपर नदी के पास दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में मौजूद जापोरिजिया परमाणु प्लांट पर गोलाबारी कर इसे अपने कब्जे में ले लिया। गोलाबारी की वजह से यहां पर आग लग गई थी। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया था, मगर रेडिएशन का खतरा बना हुआ था। युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा प्लांट यूक्रेन के पांच परमाणु ऊर्जा प्लांट में से एक है और ये देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है। ये दक्षिणी यूक्रेनी ऊर्जा परिसर का हिस्सा है। न्यूक्लियर प्लांट के जिस जगह पर गोलीबारी की जा रही है, वहीं खार्किव इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी स्थित है। यह मेडिकल और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए रेडियोएक्टिव चीजों का प्रोडक्शन करती है। खार्किव में धीरे-धीरे रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं।