राहत की बात : रूस व यूक्रेन में संघर्ष विराम, पेरिस में 8 घंटे तक चली मीटिंग में हुआ फैसला

बर्लिन में दो हफ्ते बाद फिर मिलेंगे डिप्लोमैट्स, संघर्ष विराम में फ्रांस व जर्मनी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया

राहत की बात : रूस व यूक्रेन में संघर्ष विराम, पेरिस में 8 घंटे तक चली मीटिंग में हुआ फैसला

राहतभरी खबर है कि रूस व यूक्रेन में संघर्ष विराम का ऐलान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत दिवस यानी बुधवार को पेरिस में सभी पक्षों के बीच 8 घंटे तक चली मीटिंग में संघर्ष विराम की सहमति बनी। यूक्रेन और रूस संघर्ष विराम के लिए फ्रांस और जर्मनी के साथ संयुक्त बयान जारी करने पर सहमत हुए। संघर्ष विराम में फ्रांस और जर्मनी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है। दो सप्ताह के बाद बर्लिन में बैठक होगी, जिसमें पेरिस की तरह ही दोनों देश के डिप्लोमैट शामिल होंगे। इन बैठकों में राष्ट्र प्रमुखों को शामिल करना एजेंडे में नहीं है। यूक्रेन के राजदूत एंड्री यरमक ने मीडिया से कहा कि यह वार्ता आसान नहीं थी। स्थायी युद्धविराम के लिए आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम 2019 के बाद किसी मुद्दे की अधिकारिक विज्ञप्ति पर सहमत हुए हैं।