शादी वाले घर से चोरी का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच और हजीरा पुलिस को मिली सफलता 

  शादी वाले घर से चोरी का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

ग्वालियर। हजीरा के सुभाष नगर में हुई शादी वाले घर से चोरी के मास्टरमाइंड को पकड़ने में क्राइम ब्रांच और हजीरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच टीम द्वारा दिल्ली में दबिश दी गई थी। आरोपी युवक को दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र से दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया कुछ माल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने वाली टीम का नेतृत्व डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने किया। ज्ञात हो कि हजीरा के सुभाष नगर में शादी वाले घर से राठौर परिवार के यहां से आरोपियों द्वारा एक रात में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके लिए बदमाशों द्वारा एक कार का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में  तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है। राजेश दंडोतिया एडिशनल एसपी क्राइम के अनुसार हजीरा में चोरी मास्टरमाइंड आरोपी को दिल्ली से पकड़ लिया गया है।