शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2700 अंक गिरा, एनएसई भी 815 अंक फिसला

रूस-यूक्रेन संकट का असर न सिर्फ बाजारों पर पड़ा, बल्कि अमीरों की संपत्ति भी प्रभावित हुई

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2700 अंक गिरा, एनएसई भी 815 अंक फिसला

मुंबई नई/दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट का असर न सिर्फ बाजारों पर पड़ा है, बल्कि अमीरों की संपत्ति भी प्रभावित हुई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर  पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) का निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर बंद हुआ। गत बुधवार को सेंसेक्स 68.62 अंक गिरकर 57232.06 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 28.95 अंकों की गिरावट के 17063.25 अंक पर बंद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के अमीरों की संपत्ति इस साल 32 अरब डॉलर घट गई है। पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने के बाद अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी ने रूस पर बैन लगा दिए हैं। रूस के अमीरों और कंपनियों को भी निशाना बनाया गया है।