मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन डॉन ब्रजेश सिंह 14 साल बाद जेल से बाहर

माफिया मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन डॉन बृजेश सिंह 14 साल बाद जेल से बाहर आ गया है। बृजेश सिंह की गिरफ्तारी 2008 में भुवनेश्वर से हुई थी। तब से वह विभिन्न जेलों में रहा। इस दौरान एमएलसी भी बना।

मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन डॉन ब्रजेश सिंह 14 साल बाद जेल से बाहर
मुहम्मदबाद क्षेत्र में 15 जुलाई, 2001 को दिन में 12.30 बजे उसरी चट्टी के पास मऊ जा रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफिले पर स्वचालित हथियारों से हमला किया गया। इसमें बाहुबली के गनर की मौके पर मृत्यु हो गई। एक हमलावर शूटर भी मारा गया। मामले में मुख्तार ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। दो आरोपियों की विवेचना के दौरान मौत हो गई।

5 अगस्त 22। माफिया मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन (Known enemy of mafia Mukhtar Ansari) डॉन बृजेश सिंह 14 साल बाद जेल से बाहर आ गया है। कई सालों तक लापता रहने के बाद बृजेश सिंह की गिरफ्तारी 2008 में भुवनेश्वर से हुई थी। तब से वह विभिन्न जेलों में रहा। इस दौरान एमएलसी भी बना। 2016 से ब्रजेश वाराणसी केंद्रीय कारागार में बंद था। मुख्तार अंसारी पर हमले के मामले में बुधवार को ही हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र ने बृजेश सिंह को जमानत दी थी।

गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी ब्रजेश सिंह के वकील ने गाजीपुर के अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) रामसुध सिंह की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में जमा करा दी। कोर्ट ने एक-एक लाख के दो जमानतदारों के बांड के आधार पर बृजेश सिंह की रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

15 जुलाई, 2001 को हुआ था मुख्तार पर हमला