Atlantic Ocean में मिले secret छेद, वैज्ञानिक हैरान, दुनिया से मांगी मदद

अटलांटिक महासागर अपने अंदर कई तरह के रहस्य समेटे हुए है। इस समुद्र में दुनिया के सबसे लंबे पहाड़ हैं जो पानी के अंदर हैं। अब वैज्ञानिकों को अटलांटिक महासागर में सतह से करीब 3 किमी नीचे कई रहस्यमय छेद मिले हैं जिसको लेकर वे हैरान हैं।

Atlantic Ocean में मिले secret छेद, वैज्ञानिक हैरान, दुनिया से मांगी मदद
नोआ ने लिखा कि फेसबुक इस्तेमाल करने वालों अब इन्हें पहचान करने का समय है। वैज्ञानिक संस्था ने कहा कि समुद्र में गोता लगाने के दौरान हमें तलछट में इस तरह के कई छेद हमने पाए हैं। इन छेद को पहले भी इस इलाके में पाया गया है लेकिन इनका स्रोत अभी भी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है। ये छेद ठीक उसी तरह से हैं जैसे इंसान बनाता है। इन छेद के चारों ओर गाद को देखकर लग रहा है कि उन्हें किसी चीज से खोदा गया था। 

28 जुलाई 22। अमेरिका के वैज्ञानिकों को अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में सतह से 2.7 किमी नीचे समुद्रतल में अज्ञात और रहस्यमय कई छेद या होल ( Atlantic Ocean Holes) मिले हैं। इन छेद को देखकर वैज्ञानिक हैरान हैं और उन्होंने फेसबुक पर इनकी पहचान के लिए दुनिया से मदद मांगी है। हैरान करने वाली बात यह है कि ये सभी रहस्यमय छेद एक सीधी रेखा में हैं। अमेरिका के नैशनल ओसेनिक एंड ऐट्मस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने अपने फेसबुक पेज पर इनकी तस्वीरें शेयर की हैं।

नोआ ने लिखा कि फेसबुक इस्तेमाल करने वालों अब इन्हें पहचान करने का समय है। वैज्ञानिक संस्था ने कहा कि समुद्र में गोता लगाने के दौरान हमें तलछट में इस तरह के कई छेद हमने पाए हैं। इन छेद को पहले भी इस इलाके में पाया गया है लेकिन इनका स्रोत अभी भी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है। ये छेद ठीक उसी तरह से हैं जैसे इंसान बनाता है। इन छेद के चारों ओर गाद को देखकर लग रहा है कि उन्हें किसी चीज से खोदा गया था। 

इन छेद को मध्य अटलांटिक रिज इलाके में पाया गया

नोवा के गोताखोरों के दल ने तीन बार में इन छेद की जांच की और उनका नक्शा बनाया। उन्होंने इसके लिए एक रिमोट से चलने वाले वीइकल का इस्तेमाल किया। इन मिशन के जरिए वैज्ञानिक मध्य अटलांटिक, अजोरेस पठार और अन्य गहरे समुद्र वाले इलाके को समझना चाहते थे। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद वैज्ञानिकों ने लोगों से पूछा कि आपका इन छेद के बारे में क्या मानना है। इन छेद को मध्य अटलांटिक रिज इलाके में पाया गया है।

नोवा के इस सवाल पर कई फेसबुक यूजर ने अलग-अगल राय रखी है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आश्चर्य होगा यदि कोई कंपनी समुद्र के सतह के नमूने ले रही हो। इससे संभवत: सीधी रेखा में छेद के होने के रहस्य का खुलासा हो सकता है। खासतौर पर आप अगर अन्य इलाकों को देखें। एकबात जो ध्यान देने योग्य है, इन छेद के आसपास ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें खराब करने का प्रयास किया गया हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि संभवत: एक जमीनी स्रोत से ताजा पानी निकल रहा हो, ऐसा हो सकता है। 

अटलांटिक में दुनिया का सबसे लंबा पहाड़ी इलाका

वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा कि यह किसी तरह का केकड़ा हो सकता है। कई यूजर्स ने तो इसे एलियन की करतूत भी बता दी। मिड अटलांटिक रेंज उत्तर से दक्षिण तक अटलांटिक महासागर में फैले हुए हैं। यह पूरा इलाका 10 हजार समुद्री मील में फैला हुआ है। यह दुनिया का सबसे लंबा पहाड़ी इलाका है। यही नहीं इस पहाड़ी में धरती के कई सबसे आकर्षक रहस्य छिपे हुए हैं। इस पहाड़ का ज्यादातर हिस्सा चूंकि पानी के अंदर है, इसलिए अभी आमतौर पर इसकी पूरी जांच नहीं हो पाई है। यहां अक्सर भूकंप भी आते रहते हैं।