परफॉर्मेंस 50 नंबर से कम तो जा सकती है सरकारी नौकरी, 20ः50 के फॉर्मूले पर मप्र सरकार सख्त  

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के आयुक्तों कलेक्टरों को भेजा पत्र 4 दिसंबर तक मांगी जानकारी

परफॉर्मेंस 50 नंबर से कम तो जा सकती है सरकारी नौकरी, 20ः50 के फॉर्मूले पर मप्र सरकार सख्त  

मध्य प्रदेश शासन एक बार फिर अधिकारियों-कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए 20ः50 का फॉर्मूले पर सख्त हो गई है। जिन कर्मचारियों के नंबर 50 से कम हैं, उन्हें नौकरी से बाहर किया जा सकता है। इसी तरह जो कर्मचारी मेडिकली अनफिट हैं और इलाज के बाद भी अगर बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो उनका 15 दिसंबर के बाद चेकअप कराया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के पास 20 साल की नौकरी के बाद खुद रिटायरमेंट लेने का ऑप्शन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, निगम-मंडलों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र भेजकर 4 दिसंबर तक जानकारी देने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कह चुके हैं कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों की फील्ड पोस्टिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री 7 दिसंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी जुटा रहा है, जो इस नियम के तहत कार्य करने में फिट नही हैं।

कर्मचारियों की परफॉर्मेंस की गणना करने क, ख, ग, व घ श्रेणियां बनीं
शासन अनुसार क श्रेणी के 5 नंबर, ख श्रेणी के 4 नंबर, ग श्रेणी के 3 नंबर और घ श्रेणी के 2 नंबर मिलेंगे। यदि किसी कर्मचारी को हर साल क श्रेणी के नंबर मिलते हैं तो 20 साल की सेवा में उसके 100 नंबर हो जाएंगे, यानी कि आगे की उसकी नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं ग और घ श्रेणी वालों के लिए संकट है।