स्विट्जरलैंड में बुर्के को बैन करने की तैयारी, लगेगा Rs 82 हजार का जुर्माना

स्विट्जरलैंड में बुर्के को बैन करने की तैयारी, लगेगा Rs 82 हजार का जुर्माना
संसद को भेजे गए मसौदे में नाम से बुर्के का जिक्र नहीं है। साथ ही कुछ छूट की भी बात कही गई है। संसद द्वारा मसौदा कानून को हरी झंडी मिलने के बाद यह बिल स्विट्जरलैंड में लागू होगा।

13 अक्टूबर 22। हिजाब को लेकर दुनिया के कई देशों में विवाद हो रहा है। ईरान में महिलाएं इसके खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। अफगानिस्तान सहित अन्य मुल्कों में भी महिलाएं बुर्के से आजादी चाहती हैं। कट्टरपंथी नारी शक्ति को अपने चंगुल से मुक्त नहीं करने पर अड़े हैं, वहीं भारत में   बुर्के के लिए आंदोलन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई जा रही है, है न अजीब बात? आपको बता दें- स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनने या चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 फ्रैंक यानी 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। स्विस फेडरल काउंसिल ने संसद में एक मसौदा कानून का प्रस्ताव करने की घोषणा की है। 

स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 51.21% मतदाताओं ने फेस कवरिंग पर प्रतिबंध का समर्थन किया। स्विस कैबिनेट ने 2022 में बुर्का कानून के उल्लंघन के लिए प्रस्तावित जुर्माने की राशि को 10,000 स्विस फ़्रैंक से कम करने का निर्णय लिया। स्विस कैबिनेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सार्वजनिक सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था।

आपको यह भी बता दें कि यूरोप में डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुल्गारिया ने सार्वजनिक रूप से चेहरा ढंकने पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।