अगर आप सड़क से FISH खरीद रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए

पाकिस्तान में मछली खाने वालों को लेकर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर(WWF) ने एक चौंकाने वाले खुलासा किया है। एक रिसर्च के आधार पर बताया गया है कि 90% (Pakistanis eat rotten fish)पाकिस्तानी सड़ चुकी मछलियां खाते हैं, जो कि हेल्थ के लिए ठीक नहीं हैं। आपको भी सतर्क होने की जरूरत है।

अगर आप सड़क से FISH खरीद रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए
मुहम्मद मोअज्जम खान ने जोर देकर कहा कि दुकानों और सड़क किनारे गाड़ियों में बिकने वाली मछलियों का बड़ा प्रतिशत खाने योग्य नहीं मिला। खान ने समझाया,

1 अगस्त 22। अगर आप मछलियां खाने के शौकीन हैं, तो आपको पाकिस्तान से जुड़ी यह चौंकाने वाली खबर अवश्य पढ़ना चाहिए। पाकिस्तान में मछली खाने वालों को लेकर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर(WWF) ने एक चौंकाने वाले खुलासा किया है। एक रिसर्च के आधार पर बताया गया है कि 90% पाकिस्तानी सड़ चुकी मछलियां(contaminated fish) खाते हैं, जो कि हेल्थ के लिए ठीक नहीं हैं। आपको भी सतर्क होने की जरूरत है। समुद्री मत्स्य पालन पर WWF के टेक्निकल एडवायजर और समुद्री मत्स्य विभाग के पूर्व डायरेक्टर जनरल मुहम्मद मोअज्जम खान ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में आयोजित 'ब्लू इकोनॉमी: एन एवेन्यू फॉर डेवलपमेंट इन पाकिस्तान' नामक सेमिनार में ये जानकारी शेयर की है।

सड़क किनारे बिकने वालीं मछलियां खरीदने से पहले 100 बार सोचें

मुहम्मद मोअज्जम खान ने जोर देकर कहा कि दुकानों और सड़क किनारे गाड़ियों में बिकने वाली मछलियों का बड़ा प्रतिशत खाने योग्य नहीं मिला। खान ने समझाया, "मछली बहुत नाजुक प्रोटीन आइटम हैं और जितनी जल्दी हो सके उसे आइस्ड या फ्रोजन किया जाए। ऐसा न होने पर वह बहुत जल्दी सड़ जाती हैं।"

खान ने कहा-“मछली को आमतौर पर कमरे के तापमान पर और कभी-कभी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रखा जाता है। विक्रेता उन पर पानी छिड़कते हैं, ताकि वे ताजा दिखें और उन्हें सड़ने से बच सके। लेकिन वे पहले से ही खाने योग्य नहीं बचती हैं। फिर भी लोग खरीदते हैं और फलस्वरूप बीमार पड़ जाते हैं।"

अब जानिए पाकिस्तान में मछली मार्केट

पाकिस्तान में लगभग 22,000 रजिस्टड नाविक(seafarers) हैं, जबकि वर्तमान में लगभग 6,000 कर्मी नियमित रूप से समुद्र में जाते हैं। इनमें से अधिकांश नाविक विदेशी जहाजों द्वारा संचालित हैं, क्योंकि पाकिस्तान के पास केवल 11 जहाज हैं। तुलनात्मक रूप से फिलिपिनो नाविकों ने लगभग पांच बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा अर्जित की, जबकि भारतीय जहाज ने एक बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की।