स्वर कोकिला लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर, सुरक्षा बढ़ाई

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को भर्ती कराया गया था

स्वर कोकिला लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर, सुरक्षा बढ़ाई

मुंबई। 92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नविनिर्माण पार्टी के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे थे। कुछ दिनों पूर्व मीडिया रिपोर्ट में लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें फैल गई थीं।