मुंबई में भीषण आग: धधक उठी 20 मंजिला इमारत 6 लोगों की मौत, 17 लोग झुलसे

घंटों मशक्कत के बाद आग बुझ सकी, आग लगने के कारण का पता नहीं चला

मुंबई में भीषण आग: धधक उठी 20 मंजिला इमारत 6 लोगों की मौत, 17 लोग झुलसे

देश की व्यावसायिक नगरी मुंबई में आज यानी शनिवार की सुबह एक 20 मंजिला इमारत धधक उठी, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। वहीं 15 लोग आग से झुलस गए हैं, इनमें बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं। यह हादसा मुंबई के ताड़देव क्षेत्र की कमला सोसायटी में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मुंबई प्रशासन के अनुसार झुलसे 15 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है।