यूक्रेन में जंग का खतरा: अमेरिका के साढ़े 8 हजार सैनिक तैयार, ब्रिटेन ने भी पुतिन को धमकाया

यूएन महासचिव एंटोनियो ने यूक्रेन व रूस में तनाव कम करने राजनीतिक पहल का अनुरोध किया 

यूक्रेन में जंग का खतरा: अमेरिका के साढ़े 8 हजार सैनिक तैयार, ब्रिटेन ने भी पुतिन को धमकाया

वॉशिंगटन से मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच यु़द्ध की स्थिति बनती नजर आ रही है। वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने साढ़े 8 हजार अमेरिकी सैनिकों को पूर्वी यूरोप में तैनाती के लिए हाई अलर्ट पर रखा है। मीडिया के अनुसार पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पूर्वी यूरोप में नाटो को मजबूत करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया जा सकता है। यूरोप में अतिरिक्त अमेरिकी फोर्सेस की तैनाती नाटो के फैसले पर ही होगी। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन पर हमला किया गया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। रूस ने एटलांटिक, प्रशांत, भूमध्यसागर व उत्तरी सागर में अपने 140 वॉरशिप के साथ युद्धाभ्यास का ऐलान किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे युद्ध की जगह बातचीत से मसलों को सुलक्षाएं।