बचपन के प्यार को पाने बेटी ने हीरे की अंगूठी देकर करा दिया बाप का मर्डर

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या सगी बेटी अपर्णा सिंह ने ही कराई थी। प्रेम में बाधा बने पिता को हटाने के लिए अपर्णा ने सुपारी में अपनी हीरे की अंगूठी दे डाली थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपर्णा सिंह, उसके ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह और सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नाबालिग पुत्र तथा शूटर निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

बचपन के प्यार को पाने बेटी ने हीरे की अंगूठी देकर करा दिया बाप का मर्डर
प्रेम प्रसंग में बाधा बने पिता को अपने बॉयफ्रेंड से कहकर बेटी ने ही मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

9 जुलाई 22। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या सगी बेटी अपर्णा सिंह ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने बॉयफ्रेड से कराई थी। बेटी ने सुपारी में हत्यारों को हीरे की अंगूठी दी थी।

कन्हैया सिंह के गाली-गलौज से परेशान शूटर निखिल गुप्ता ने दिया राजवीर का साथ
ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह ने मांझी टोला रहने वाले अपने दोस्त शूटर निखिल गुप्ता को सारी बात बताकर सहयोग मांगा। इधर, अपर्णा अपने पिता कन्हैया सिंह की हर गतिविधि की जानकारी प्रेमी राजवीर को देने लगी।

5 हजार रुपए नकद, शराब की बोतल और हीरे की अंगूठी
 29 तारीख की रात को  अर्पणा ने राजवीर को अपने पिता के लौटने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने निखिल गुप्ता और उसके दोनों सहयोगियों को भेजकर कन्हैया सिंह की हत्या करवा दी। कन्हैया सिंह की हत्या के लिए ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह ने शूटर निखिल गुप्ता को रुपए 5000 नकद, एक बोतल शराब और एक हीरे की अंगूठी दी। यह हीरे की अंगूठी मृतक कन्हैया सिंह की पुत्री अर्पणा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राजवीर को दी थी।

डीएवी में साथ पढ़ते वक्त हुआ था दोनों में प्रेम
डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी कैंपस में दोनों पढ़ते थे। पांच साल पूर्व राजवीर दसवीं में पढ़ता था और अपर्णा उस समय आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी वक्त दोनों में प्यार हुआ था। तीन साल पहले कन्हैया सिंह को सब बातों की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री अपर्णा और आरोपी लड़का दोनों को डराया। लेकिन, उसी समय दोनों ने तय कर लिया था कि पिता की मौत के बाद ही दोनों एक हो सकते हैं। वर्तमान में शादी के लिए बात चल रही थी। जिसके बाद हत्या का षडयंत्र रचा गया।