फेसबुक दोस्ती से लेकर शादी का वादा: किशोरी को धोखे से दुष्कर्म का शिकार होने का मामला

ष्कर्म का मामला

फेसबुक दोस्ती से लेकर शादी का वादा: किशोरी को धोखे से दुष्कर्म का शिकार होने का मामला

शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है आरोपी जल्दी ही गिरफ्त में होगा।
सोमवार को 16 वर्षीय एक किशोरी अपने परिजन के साथ कंपू थाने पहुंची थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती केतन सिंह धाकड़ नामक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों की कई दफा मुलाकात भी हुई। केतन ने शादी का भरोसा दिलाया था। यही वजह है कि वह 25 दिसंबर को केतन के साथ कंपू स्थित सिद्धि विनायक होटल में गई थी। जहां केतन ने उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। जब किशोर ने अपनी नाराजगी जताई तो केतन ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जैसे तैसे किशोरी अपने घर पहुंची और परिजन को अपनी आपबीती सुनाई। वहीं पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी केतन सिंह धाकड़ के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है और उसके संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्त में होगा।

बाइट - निरंजन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर