वर्ष-2020 का नोबेल: महिला वैज्ञानिकों कारपेंतिए और डौडना को जेनेटिक सीजर की खोज के लिए रसायन का नोबेल

इस आविष्कार से डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज हो सकेगा

वर्ष-2020 का नोबेल: महिला वैज्ञानिकों कारपेंतिए और डौडना को जेनेटिक सीजर की खोज के लिए रसायन का नोबेल

स्वीडन की नोबेल कमेटी ने बुधवार को दो महिला वैज्ञानिकों इमैनुएल कारपेंतिए ( फ्रांसीसी मूल की प्रोफेसर) और जेनिफर डौडना (अमेरिका) को रसायन का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है। दोनों वैज्ञानिकों ने जेनेटिक सीजर की अहम खोज की है। इसके जरिए जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 5 अक्टूबर को मेडिसिन और 6 अक्टूबर फिजिक्स के नोबेल अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। कारपेंतिए बर्लिन स्थित मैक्स प्लांक यूनिट फॉर साइंस ऑफ पेथोजंस की डायरेक्टर और डौडना यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कार्यरत हैं।