पाक अधिकृत कश्मीर से भारतीय सीमा में भटककर आईं दो बहनों को सेना ने वापस घर भेजा

दोनों ने कहा- हम डरे हुए थे, पर सेना ने पूछताछ के बाद अच्छा बर्ताव किया, खाना भी खिलाया

पाक अधिकृत कश्मीर से भारतीय सीमा में भटककर आईं दो बहनों को सेना ने वापस घर भेजा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सीमा पार कर गलती से कश्मीर में दाखिल होने वाली दो सगी बहनों को भारतीय सेना ने सोमवार को वापस भेज दिया। इन लड़कियों को भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर रविवार को गिरफ्तार किया था। लड़कियों की पहचान 17 साल की लायबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई थी। वापस जाने से पहले जारी हुए एक वीडियो में लायबा ने कहा कि जब वे गलती से सीमा पर यहां पहुंचीं, तो वे दोनों काफी डरी हुईं थी। उन्हें लगा कि सेना के जवान उन्हें मारेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सेना ने उनके साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया। पूछताछ के बाद उन्हें खाना खिलाया और अब उन्हें वापस भी भेज रहे हैं।

एक-दूसरे की सीमा में भटककर आ जाते हैं लोग, दोनों सेना की सहमति से भेजा जाता है घर
पुंछ सेक्टर में स्व्ब् पर तैनात सैनिकों ने इन्हें देखा तो वह हैरान रह गए थे। सैनिकों ने पहले दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। दोनों बहनों का कहना था कि वे घूम रही थीं। उन्हें स्व्ब् के बारे में जानकारी नहीं थी और गलती से यहां चली आईं। दोनों च्व्ज्ञ के कहुटा तहसील के अब्बासपुर गांव की रहने वाली हैं। सेना के च्त्व् ने भी बताया था कि दोनों बहनें अनजाने में भारतीय सीमा में चली आईं। ये पहली बार नहीं है, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर आम लोग गलती से एक-दूसरे की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों की सेना आपसी सहमति से एक-दूसरे के नागरिकों को उनके घर भेज देती है। हाल ही में भारत ने 25 पाकिस्तानी मछुआरों को वापस किया है।