विधानसभा चुनाव-2022ः उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भगवा परचम लहराया, पंजाब में आप ने सबका सूपड़ा किया साफ

सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह व कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारे

विधानसभा चुनाव-2022ः उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भगवा परचम लहराया, पंजाब में आप ने सबका सूपड़ा किया साफ

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव-2022 के परिणाम आए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी 4 राज्यों में भगवा परचम लहराया। भाजपा यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी। गोवा में उसकी हैट्रिक है। पंजाब में आम आदमी पार्टी यानी आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सबका सूपड़ा सापफ कर दिया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा ने 273 सीटें हासिल की हैं। भाजपा की इस बार सीटें कम हुई हैं। भाजपा पिछली बार रिकॉर्ड 312 सीटों पर जीती थी। राज्य में समाजवादी पार्टी 125 सीटें जीतकर प्रदेष की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पिछली बार सपा ने 48 सीटें जीती थीं। पंजाब में आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व ब्ड अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए। सिद्धू ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली और पंजाब में आप का राज होगा। देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां 40 सीटों में से भाजपा को 20 पर जीत मिली है। उसे 3 निर्दलीयों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है। इस तरह उसका आंकड़ा 25 हो गया है जो बहुमत से 4 ज्यादा है। कांग्रेस 11 सीटें ही जीत पाई। आम आदमी पार्टी के पहली बार 2 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अमित पालेकर को सीएम कैंडिडेट बनाया था, वह चुनाव हार गए। उत्तराखंड में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। मणिपुर में भाजपा ने 34 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। सीएम एन. बीरेन सिंह चुनाव जीत गए हैं।