कोरोना का कहर: एक्टिव केस में 1.35 लाख की गिरावट दर्ज, 4.40 लाख मरीज इलाजरत

देेश में कुल 94.63 लाख केस आए, 88.73 लाख ठीक हुए, 4.40 लाख का इलाज चल रहा

कोरोना का कहर: एक्टिव केस में 1.35 लाख की गिरावट दर्ज, 4.40 लाख मरीज इलाजरत

देश में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को कोरोना के 31 हजार 179 केस आए, 42 हजार 282 मरीज ठीक हो गए और 482 की मौत हो गई। इससे 11 हजार 596 एक्टिव केस कम हो गए। यह 16 नवंबर के बाद सबसे कम हैं। तब 12 हजार 250 एक्टिव केस कम हुए थे। नवंबर में कुल 12.79 लाख केस आए। इनमें से 13.99 लाख मरीज ठीक हो गए, जबकि 15 हजार 508 मरीजों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 1.35 लाख की गिरावट दर्ज की गई। यह अक्टूबर से 2.35 लाख कम है। तब 3.70 लाख केस कम हुए थे। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 94.63 लाख हो गया है। इसमें 88.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख मरीजों की मौत हो गई। अभी 4 लाख 40 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये सभी आंकड़े बवअपक19पदकपं.वतह से लिए गए हैं।

राजधानी दिल्ली के निजी लैब में 800 रुपए में होगा कोरोना टेस्ट
अब राजधानी दिल्ली के प्राइवेट लैब में 800 रुपए में ही कोरोना टेस्ट होंगे। अब तक इसके लिए 2400 रुपए देना पड़ता था। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोग टेस्ट करा पाएंगे। राज्य सरकार की ओर से तैयार लैब्स में पहले की तरह फ्री में ही टेस्ट होंगे। वाइस प्रेसिडेंट वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत ने कोरोनावायरस पेंडैमिक से बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। अर्थव्यवस्था भी जल्द ही स्थिर होगी। भारत में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। ग्लोबल स्तर पर इसकी सराहना हुई है। सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर 4 दिसंबर यानी शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक देश के 25 से 30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। 

ओडिशा में 31 दिसंबर तक नहीं होंगे बड़े कार्यक्रम
ओडिशा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। राज्य में 31 दिसंबर तक बड़े स्तर पर होने वाले सोशल, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, कल्चरल, रिलीजियस कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा। डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल और मास एजुकेशन क्लास 9-12वीं तक के स्कूल खोलने पर खुद फैसला ले सकेगा। सभी तरह के एकेडमिक, टेक्निकल, स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भी 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। केवल मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

मप्र की राजधानी भोपाल में जिस रात कफ्र्यू लगा, उसी दिन से बढ़े संक्रमित मरीज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 नवंबर से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कफ्र्यू लगा है। जरूरी काम के लिए बाहर निकला जा सकता है, लेकिन कोरोना केस घटने की बजाय बढ़ गए हैं। तब से हर दिन 300 से अधिक केस सामने आ रहे हैं, जबकि उसके पहले यह आंकड़ा 240 से कम था। रात का कफ्र्यू लगने के बाद संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी लगभग दोगुना हो गया है। कफ्र्यू के पहले हर दिन औसतन एक मौत हो रही थी, जबकि कफ्र्यू के बाद यह संख्या औसतन 2 हो गई।

इन राज्यों में कोरोना के ये रहे हालात
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 3726 नए मरीज मिले। 5824 लोग ठीक हुए और 108 की मौत हुई। अब तक 5 लाख 70 हजार 374 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 32 हजार 885 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 28 हजार 315 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9174 हो गई है। मध्यप्रदेश में सोमवार को 1383 नए मरीज मिले। 1576 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 6 हजार 128 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 771 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 88 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3260 हो गई है। गुजरात में 1502 नए मरीज मिले। 1401 लोग ठीक हुए और 20 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 9 हजार 780 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 90 हजार 921 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 870 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 3989 हो गई है। राजस्थान में लंबे समय बाद नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। पिछले 24 घंटे के अंदर 2677 नए मरीज मिले। 2762 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 68 हजार 63 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 28 हजार 653 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 98 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2312 हो गई है। महाराष्ट्र में 3837 नए मरीज मिले। 4196 लोग रिकवर हुए और 80 की जान चली गई। अब तक 18 लाख 23 हजार 896 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 90 हजार 557 मरीजों का इलाज चल रहा है। 16 लाख 85 हजार 122 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 151 हो गई है।