कोरोना का कहर: एक्टिव केस में 27 दिन से लगातार गिरावट जारी, अब 6 लाख से कम हुए केस

2-3 दिनों से दिल्ली व केरल में हो रही पॉजिटिव केस में बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख के पार

कोरोना का कहर: एक्टिव केस में 27 दिन से लगातार गिरावट जारी, अब 6 लाख से कम हुए केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख 87 हजार 428 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 73 लाख 71 हजार 568 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 130 मरीजों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस में भी लगातार 27 दिन से गिरावट जारी है और आंकड़ा छह लाख से कम हो गया है। अब देश में 5 लाख 93 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 5 अगस्त को देश में 5 लाख 94 हजार एक्टिव केस थे।

आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश दिया
आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश जारी कर दिया है। चीफ सेक्रेटरी नीलम साहने ने कहा कि सभी स्कूल और कॉलेज प्रशासन को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 5739 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर 3 लाख 75 हजार 753 हो गया है। इनमें 3 लाख 38 हजार 378 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 30 हजार 952 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6423 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 30 नवंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसमें मिशन बिगेन अगेन के तहत मिल रही छूट बरकरार रहेगी।

इन 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण के ये रहे हालात
मध्यप्रदेश में गुरुवार को 728 नए मरीज मिले, 9689 लोग ठीक हुए और 16 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 69 हजार 999 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 57 हजार 381 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9689 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 2929 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान में 21 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई। इनमें 1790 लोग संक्रमित मिले। 1933 लोग रिकवर हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 93 हजार 419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 हजार 554 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 75 हजार 977 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1888 लोग जान भी गंवा चुके हैं। बिहार में 783 लोग संक्रमित मिले। 1068 लोग रिकवर हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 14 हजार 946 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8484 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 5 हजार 385 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1076 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में 5902 लोग संक्रमित मिले। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16 लाख 66 हजार 668 हो गया। इनमें 1 लाख 27 हजार 603 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 94 हजार 809 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 710 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तरप्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1861 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। 2465 लोग रिकवर हुए और 25 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 4 लाख 77 हजार 895 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 24 हजार 858 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 46 हजार 54 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 6983 हो गई है।