ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप हुआ खतरनाकः कई देशों ने यूके से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को रोका

स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासनः कोरोना के नए रूप से नहीं घबराएं, सरकार सतर्क है

ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप हुआ खतरनाकः कई देशों ने यूके से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को रोका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रैन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसके बारे में अलर्ट है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन टन्प्-202012ध्01 मिला है जिसे बहुत संक्रामक बताया जा रहा है। कई देशों ने ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स पहले ही बंद कर दी हैं। देश में एक्टिव केसों के कम होने की रफ्तार रविवार को धीमी रही। 24 हजार 589 नए केस आए, 25 हजार 709 मरीज ठीक हुए और 330 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में सिर्फ 1460 की कमी आई। यह 28 नवंबर के बाद सबसे कम है। तब सिर्फ 965 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 करोड़ 56 हजार केस आ चुके हैं। इनमें से 96 लाख 5 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 2 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में जनवरी में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मुझे निजी तौर पर लग रहा है कि जनवरी के किसी हफ्ते में वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता है कि वैक्सीन सुरक्षित और इफेक्टिव रहे। इसके साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शायद महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म हुआ, 95 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए।

अब शिरडी के साईं मंदिर में नए साल से हर दिन 12 हजार भक्तों की होगी बुकिंग
शिरडी के साईं मंदिर में नए साल से पहले भक्तों की संख्या सीमित कर दी जाएगी। अब एक दिन में 12 हजार लोगों को ही दर्शन का मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग करानी होगी। कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाने की वजह से श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने यह फैसला किया है। शिरडी मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने कहा लॉकडाउन में बंद हुए शिरडी मंदिर को 16 नवंबर को दोबारा खोला गया था। तब हर दिन करीब 6000 लोग दर्शन करने आ रहे थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 15 हजार तक पहुंच गई है। वीकेंड में यह संख्या और भी ज्यादा रहती है। महाराष्ट्र में नए वर्ष पर रेस्टोरेंट्स को लेकर जारी किए गए एसओपी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग नए वर्ष को सेलिब्रेट करें, लेकिन नियमों का पालन करते हुए। कहीं भी ज्यादा लोगों के जुटने की मंजूरी नहीं होगी।

इन राज्यों में कोरोना के ये रहे हालात
राजधानी दिल्ली में रविवार को 1091 लोग संक्रमित पाए गए। 1275 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। अब तक 6.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 148 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 10 हजार 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 1069 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1274 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 3481 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 318 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में रविवार को 1010 लोग संक्रमित पाए गए। 1190 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4234 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 840 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान
में 978 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1326 लोग रिकवर हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2.98 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 2617 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अभी 12 हजार 422 मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में 3811 मरीज मिले। 2064 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 18.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 48 हजार 746 की मौत हो चुकी है, जबकि 62 हजार 743 मरीजों का इलाज चल रहा है।