पूर्व विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को कहा अलविदा

मुख्यमंत्री शिवराज के समक्ष भाजपा में हुए शामिल, पटेरिया मप्र के सागर जिले के देवरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

पूर्व विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को कहा अलविदा

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सागर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी पटेरिया ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज के सामने पटेरिया भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पटेरिया सागर के देवरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।