केंद्रीय मंत्रिमंडल में छोटे मोदी संभाल सकते हैं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय

पटना में राज्यसभा के लिए सुशील मोदी के नामांकन के साथ दिल्ली में चर्चा गरम केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगी बिहार से एंट्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल में छोटे मोदी संभाल सकते हैं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि या खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की कमान मिल सकती है।
पटना में राज्यसभा के लिए सुशील मोदी के नामांकन के साथ दिल्ली में चर्चा गरम है। वित्त विभाग संभालने का लंबा अनुभव रखने वाले प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी की चाहत देश के वित्त मंत्रालय की है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि या खाद्य आपूर्ति मंत्रालय
ही देंगे। बुधवार को सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा के लिए नामांकन के पहले ही दिल्ली में इसकी बात लगभग पक्की हो चुकी है। बिहार में नई सरकार के लिए एनडीए की पहली बैठक हुई थी, सुशील मोदी दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। उन्हें रामविलास पासवान की खाली सीट से राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्रालय दिया जाएगा। सुशील मोदी को राज्यसभा का टिकट भी मिल गया और पिछले चार दिनों के अंदर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके लिए मंत्रालय भी लगभग तय कर लिया है।