गोरखी देवघर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया:- पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिये कुलगुरु से आशीर्वाद माँग ॥

सिंधिया राजपरिवार द्वारा अभी भी पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है गोरखी देवघर सिंधिया राजपरिवार के कुल गुरु का देव स्थान है।। जहां धार्मिक और अन्य पर्व पर सिंधिया राजपरिवार का मुखिया यहां पूजा अर्चना करने जरूर आता है।

TLS ग्वालियर:- सिंधिया रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए सिंधिया राज परिवार के महाराज और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर महाराज बाड़ा गोरखी देवघर पहुंचे जहां उन्होंने भाद्र माह में पितृ पक्ष होने वाली गोरखी देवघर की पूजा अर्चना करते हुए सिंधिया रियासत कालीन परंपराओं को पूरा किया। जिसमें कुल का छींटा गिरने तक वे गोरखी देवघर में विराजमान सिंधिया राजपरिवार के कुल गुरु का पूजन करते हुए माथा टेका इस दौरान सिंधिया राजपरिवार से जुड़े सरदार, जागीरदार मराठा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्होंने देवघर में पूजा कर शहर की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए कुलगुरु से आशीर्वाद मांगा है। 
                  आपको बता दें कि सिंधिया राजपरिवार द्वारा अभी भी पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है गोरखी देवघर सिंधिया राजपरिवार के कुल गुरु का देव स्थान है।। जहां धार्मिक और अन्य पर्व पर सिंधिया राजपरिवार का मुखिया यहां पूजा अर्चना करने जरूर आता है।