नेता प्रतिपक्ष का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला -“सिंधिया जब तक कांग्रेस में रहे तब तक सर्वे सर्वा रहे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में उनकी कोई कदर नहीं हो रही है और वे भाजपा के बड़े नेताओं के आगे पीछे डोलते नजर आते हैं”

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा की कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए प्रद्युम्न सिंह तोमर को कोई तवज्जो नहीं मिल रही है ऊर्जा मंत्री को जूते त्यागने जैसे दिखावटी काम की जगह अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए या, फिर उन्हें उनके अधिकार ही पता नहीं है. जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें यह कार्य शोभा नहीं देते हैं जनप्रतिनिधि का काम होता है कि अपनी शक्तियों का उपयोग कर जनता की समस्याओं को सुलझाया जाए ना की दिखावटी नौटंकी ओर से जनता को भ्रमित किया जाए.

TLS ग्वालियर:-  नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश और लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा बदहाल सड़कों की हालत के लिए जूते त्यागने पर ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधा है. डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा की कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए प्रद्युम्न सिंह तोमर को कोई तवज्जो नहीं मिल रही है ऊर्जा मंत्री को जूते त्यागने जैसे दिखावटी काम की जगह अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए या, फिर उन्हें उनके अधिकार ही पता नहीं है. जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें यह कार्य शोभा नहीं देते हैं जनप्रतिनिधि का काम होता है कि अपनी शक्तियों का उपयोग कर जनता की समस्याओं को सुलझाया जाए ना की दिखावटी नौटंकी ओर से जनता को भ्रमित किया जाए, ऊर्जा मंत्री को अगर यह सब करने का इतना ही शौक है तो वह फिल्मों में जाएं।आपको बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा शहर की बदहाल सड़कों को लेकर जूते त्यागे गए हैं और प्रण लिया क्या है कि जब तक सड़कों की हालत नहीं सुधरेगी वह जूते ग्रहण नहीं करेंगे।

ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि सिंधिया जब तक कांग्रेस में रहे तब तक सर्वे सर्वा रहे और उनकी हर बात सुनी जाती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी में उनकी कोई कदर नहीं हो रही है और वे भाजपा के बड़े नेताओं के आगे पीछे डोलते नजर आते हैं, गोविंद सिंह ने कहा कि सिंधिया के कांग्रेश छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस मजबूत हुई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही करीबन 5000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है देश में फैली अराजकता धार्मिक असहिष्णुता और अन्य समस्याओं को लेकर यह पदयात्रा निकाली जा रही है और आने वाले 2023 के चुनाव में एक बार कांग्रेस पार्टी फिर सत्ता पर काबिज होगी।