“पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए नारायण सिंह को उतारा मैदान में, बीजेपी का चुनावी स्टंट”

श्री कुशवाह ने ज्योतिबा फुले ,हेमू कॉलोनी ,लक्ष्मीबाई जी की समाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर नमन किया

TLS :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम ग्वालियर आगमन पर शहर में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पहुचंकर पुष्पांजलि अर्पित की।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दायित्व ग्रहण करने के बाद  सुबह 9 बजे ग्वालियर  पहुंचे थे इस अवसर पर श्री कुशवाह के साथ जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री कुशवाह ने ज्योतिबा फुले ,हेमू कॉलोनी ,लक्ष्मीबाई जी  की समाधि,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर  नमन किया जिसके बाद वे छतरी स्थित राजमाता और माधवराव सिंघिया की प्रतिमा पर नमन करने पहुंचे उन्होंने कहा पार्टी में नया दायित्व मिलने के बाद नई ऊर्जा से काम कर सकूं। इसलिए ग्वालियर आने के बाद सबसे पहले महापुरुषों की प्रतिमा पर नमन किया है।