हजीरा पुलिस ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी लड़के ने किया नाबालिग लड़के के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म

हजीरा पुलिस ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

ग्वालियर शहर की हजीरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अप्राकृतिक कृत्य कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। घटना लगभग एक पखवाड़े पुरानी है किशोर ने अब इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हजीरा पुलिस ने आरोपी अभय सिकरवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ और अप्राकृतिक दुष्कृत्य करने, वसूली की कोशिश  के अलावा पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दुष्कर्मी अभय सिंह सिकरवार को गिरफ्तार भी कर लिया है ।घटना 3 अगस्त की रात की बताई गई है ।यहां चार शहर का नाका क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाला 17 साल का एक किशोर अपने घर के पास में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अभय सिंह सिकरवार उसे डरा धमका कर एकांत में ले गया। जहां उसके साथ अभय सिकरवार ने अप्राकृतिक कृत्य किया। बाद में उसे धमका कर पैसे की भी मांग की ।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अभय सिंह सिकरवार को भी गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी लड़के का मेडिकल भी कराया गया है। 

बाइट-नागेंद्र सिकरवार,सीएसपी,हजीरा, ग्वालियर