महिला को पीटा, बेटों विक्रम और कौशलेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला को पीटा, बेटों विक्रम और कौशलेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी में रहने वाली महिला द्रौपदी तोमर को उसी के बेटों विक्रम सिंह तोमर और कौशलेंद्र सिंह तोमर ने न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। महिला ने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुरानी छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सहायक उप निरीक्षक अनूप भदौरिया जब फरियादी बनी महिला द्रौपदी तोमर के बयान लेने उसके घर  द्वारका पुरी पहुंची तो महिला के फौजी बेटे विक्रम सिंह तोमर और कौशलेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस के कर्मचारी अनूप भदौरिया को भी जमकर पीटा, और उससे बयान तक नहीं लेने दिए ।इस मामले में पुरानी छावनी पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला महिला की शिकायत पर उसके दोनों बेटों के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी शिकायत पुलिस के एएसआई अनूप भदौरिया की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा विक्रम और कौशलेंद्र तोमर पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम सिंह तोमर सेना में पदस्थ बताया गया है उसकी यूनिट को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है की मां को पीटने वाले इन दोनों भाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 
बाइट-अमृत मीणा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर