प्रदेश में पुलिस-प्रशासन और पैसे की भाजपा सरकारः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी विस्थापन को लेकर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए कमलनाथ-

प्रदेश में पुलिस-प्रशासन और पैसे की भाजपा सरकारः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
ग्वालियर पंहुचे पूर्व मुुख्यमंत्री कमलनाथ-

ग्वालियर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि इस समय प्रदेश युवा, किसान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है और भाजपा की सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है। इस समय प्रदेश में पुलिस-प्रशासन और पैसे की सरकार है। उप्र चुनाव पर उन्होंने कहा कि उस राज्य देश की संस्कृति को बचाने का संघर्ष चल रहा है और वहां की जनता इसे पहचानेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार की शाम  ग्वालियर आकर हजीरा सब्जी मंडी विस्थापन को लेकर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने कहा कि - पुलिस-प्रशासन ने दबाव में मंडी के 1500 दुकानदारों को बिना विस्थापन किए हटा दिया। यह कौन का न्याय है और सरकार कौन सा निर्माण और विकास कर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से अन्याय के खिलाफ रही है।

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में हर वर्ग, व्यापारी, महिलाएं, युवा और किसान परेशान है और यह प्रदेश की तसवीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दिखाई नहीं देती है। मप्र की जनता इस अन्याय को देख रही है। 

इस धरने में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि - दुकानदारों को बिना योजना बनाए हटा दिया गया। यह काम हर जिले में हो रहा है और लोग परेशान हैं। बिजली समस्या पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली दी थी और अब सरकार बिल बढ़ाकर दे रही है, जिससे जनता त्रस्त है।

उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि - उप्र में देश की संस्कृति को बचाने का संघर्ष चल रहा है और वहां की जनता इसे पहचानती है। 

उल्लेखीय है कि सोमवार 31 जनवरी को ग्वालियर की हजीरा सब्जी मंडी के विक्रेताओं को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया था। इसका विरोध कांग्रेसियों ने किया और पुतला दहन किया था। इस पुतला दहन के दौरान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर जल गया। इसके बाद पुलिस ने कुछ एनएसयूआई नेताओं को एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया। इसका विरोध कांग्रेस कर रही है और शनिवार को विस्थापित सब्जी विक्रेताओं के साथ हजीरा में ही विरोध प्रदर्शन व धरने का आयोजन किया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह  शामिल होने आए।

 धरने में कांग्रेस के स्थानीय विधायक प्रवीण पाठक, विधायक सतीश सिकरवार सहित  जिलाध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ,प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये ।