दर्दनाक: कर्नाटक में 60 यात्रियों से भरी बस पलटने से 8 लोगों की मौत, नियंत्रण खोया ड्राइवर

दुर्घटना में 20 से अधिक घायल, इनमें से 8 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दर्दनाक: कर्नाटक में 60 यात्रियों से भरी बस पलटने से 8 लोगों की मौत, नियंत्रण खोया ड्राइवर

बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास एक बड़ी दुर्घटना घट गई। यहां एक बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले और घायलों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 60 के करीब यात्री सवार थे।