अखिलेश ने दी मुलायम को मुखाग्नि, चंदन की लकड़ी से हुआ दाह संस्कार

अखिलेश ने दी मुलायम को मुखाग्नि, चंदन की लकड़ी से हुआ दाह संस्कार
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके द्वारा ही बनवाए गए मेला ग्राउंड में रखा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्टी लाइन से अलग होकर सभी दलों के बड़े नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी कार्यकर्त्ता वहां पहुंचे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांज​लि अर्पित की। 

11 अक्टूबर 22।   समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्या परिवार, क्या पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, प्रशंसक या फिर विपक्षी दलों के नेता, सभी नाम आंखों से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। मंगलवार शाम को सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। मुलायम सिंह को उनके पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुखाग्नि देंगे। मुलायम सिंह यादव का दाह संस्कार चन्दन की लकड़ी से किया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके द्वारा ही बनवाए गए मेला ग्राउंड में रखा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्टी लाइन से अलग होकर सभी दलों के बड़े नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी कार्यकर्त्ता वहां पहुंचे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांज​लि अर्पित की। 

मेला ग्राउंड के बगल में ही हनुमान मंदिर के पास मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक उनके बड़े पुत्र अखिलेश यादव उन्हें मुखाग्नि देंगे। उनके दाह संस्कार के लिए चंदन की लकड़ी मंगवाई गई है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन में योगी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके तहत तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है। इसके अलावा शव को भी तिरंगे में लपेटा जाता है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और योगगुरु बाबा रामदेव भी थे।

इनके अलावा बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे। इनके अलावा सहारा चीफ सुब्रत राय और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी अंतिम दर्शन किए।राकांपा चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद वरुण गांधी, मेनका गांधी, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, सहारा के चीफ सुब्रत राय सहारा, स्वामी प्रसाद मौर्य और अभिषेक बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।