एमपी में बारिश के आसार: अगले 48 घंटे में भोपाल व इंदौर संभाग में गिर सकते हैं ओले

दो दिन बाद मौसम में आया बदलाव, 14 जनवरी तक ज्यादा रहेगी ठंड

एमपी में बारिश के आसार: अगले 48 घंटे में भोपाल व इंदौर संभाग में गिर सकते हैं ओले


पश्चिमी अफगानिस्तान और अरब सागर में दो सिस्टम बनने से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं कि अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसका ज्यादा प्रभाव मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग पर रहेगा। बीते चैबीस घंटों की बात करें तो प्रदेश के बैतूल, होशंगाबाद, सागर, विदिशा, ग्वालियर और मुरैना संभागों में हल्की बारिश हुई। श्योपुर, कल्याण और नीमच में शीतलहर चली। अब दो दिन बाद ठंड आने की संभावना है। इसके कारण 14 जनवरी तक ज्यादा ठंड हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर बुना हुआ है। यह चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में सक्रिय हो चुका है। इधर, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। इसके कारण अरब सागर के दक्षिण से नमी आ रही हैं। इन्हीं दो सिस्टम का प्रदेश के मौसम का प्रभाव पड़ रहा है। इसी कारण मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के संभागों में इसका ज्यादा असर दिखाई देगा। बादल छाने के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम आ गया है, जबकि रातें ज्यादा गर्म हो रही हैं। यह रात का तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तक चला गया हैं। अभी दो-तीन दिन यही स्थिति रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आना बंद होने के बाद बादल हट जाएंगे। इसके बाद दोबारा ठंड का असर शुरू होगा। संक्राति के इसके अधिक जोर पकड़ने की उम्मीद है।