अतीक अहमद की दबंगई, सीज जमीन पर की प्लॉटिंग, ऑर्डरबोर्ड उखाड़ फेंका

अतीक अहमद की दबंगई, सीज जमीन पर की प्लॉटिंग, ऑर्डरबोर्ड उखाड़ फेंका
आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद की करेली थाना क्षेत्र एनुद्दीनपुर में करीब 20 करोड़ रुपये लागत के 12 बीघा भूखंड को जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 जनवरी 2021 को कुर्क किया गया था। कुर्क जमीन पर जिला मजिस्ट्रेट के ऑर्डरबोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा मकानों का निर्माण कर लिया गया। इतना ही नहीं अभी भी निर्माण जारी है।

3 सितंबर 22।  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)की सरकार में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अधिकांश बाहुबली, गुंडा माफिया जेल में हैं। उनकी अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों को ध्वस्त या कुर्क किया जा रहा है। लेकिन कुर्क की गई संपत्तियों पर फिर से कब्जा हो जाये तो यह चौकाने वाली बात है। कुछ इसी तरह का वाकया प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र के एनुउद्दीनपुर गांव में देखने को मिला जहां बाहुबली, माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद (Former MP Atiq Ahmed)की सरकार द्वारा सीज जमीन पर फिर से प्लॉटिंग (re-plotting on siege land)हो गयी।

आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद की करेली थाना क्षेत्र एनुद्दीनपुर में करीब 20 करोड़ रुपये लागत के 12 बीघा भूखंड को जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 जनवरी 2021 को कुर्क किया गया था। कुर्क जमीन पर जिला मजिस्ट्रेट के ऑर्डरबोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा मकानों का निर्माण कर लिया गया। इतना ही नहीं अभी भी निर्माण जारी है। जिम्मेदार स्थानीय थाना पुलिस राजस्व टीम बेखबर रही या जानबूझ कर आंख बंद रखी यह तो जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच, कार्रवाही, मुकदमा लिखवाने की बात करके अपनी कमियों को ढंकने की कोशिश में लगा है।

क्या बोले आईजी डॉ. राकेश सिंह

इस संबंध में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी अतीक की कुर्की जमीन पर ऑर्डरबोर्ड को उखाड़ फेंकने की जानकारी मिली है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाही होगी। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अन्य जब्त प्रॉपर्टियों का भी पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। जिस जगह बोर्ड लगा था उक्त गाटा दो पार्ट में है। एक पार्ट कुर्क हुआ था जबकि दूसरा बचा रह गया। इसे भी कुर्क किया जाएगा। वहां पर जो भी अवैध निर्माण होगा, उसे जमींदोज किया जाएगा। विकास प्राधिकरण से भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया गया है।