मप्र में 28 सीटों पर मतदानः शाम 5 बजे तक 65.39 प्रतिशत मतदान, भिंड में ईवीएम तोड़ी, मुरैना में फायरिंग

सांवेर-ग्वालियर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, बाकी जगह छिटपुट घटनाएं हुईं आगर-मालवा में सबसे ज्यादा बदनावर में 81.26 तथा सबसे कम ग्वालियर पूर्व में 42.99 प्रतिशत मतदान

मप्र में 28 सीटों पर मतदानः शाम 5 बजे तक 65.39 प्रतिशत मतदान, भिंड में ईवीएम तोड़ी, मुरैना में फायरिंग

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर जारी उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 65.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। आगर-मालवा में सबसे ज्यादा बदनावर में 81.26 प्रतिशत तथा सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 42.99 प्रतिशत वोट डाले गए। चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में वोटिंग के दौरान हिंसा भी हुई। दोनों जिलों में चुनाव के दौरान कई जगह फायरिंग हुई, भिण्‍ड के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। मुरैना के जौरी गांव में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर भी फायरिंग हुई है। बमोरी क्षेत्र में घूमने पर गुना के भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। यहां दो बाइक भी जलाई गईं। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश की। इसकी शिकायत की गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ईबीएम से मतदान पर सवाल उठाए। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार की भूमिका बनाने लगी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उपचुनाव में 3 नवंबर को कुल 9 हजार 361 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 10 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र जिला मुख्यालय पर काउंटिंग होगी। कुल 355 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपैट हैं।

मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज 
भिण्‍ड के मेहगांव में दो जगहों पर फायरिंग हुई है। मेहगांव के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने पर यह लोग भाग निकले। मतदान कर्मियों का कहना है कि कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर आए थे और तोड़फोड़ की। मुरैना के जौरी गांव में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर भी फायरिंग हुई है। ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच बहस हुई। यहां माल रोड स्थित मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वोट डालने पहुंचे थे, तभी कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार भी पहुंच गए। गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज। बमोरी विधानसभा में मतदाता नहीं होने के बावजूद भी घूम रहे थे। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय की डायरी पुलिस ने जब्त की है। आरोप है कि डायरी में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से लाखों रुपए लेन-देन का हिसाब है। पुलिस ने डायरी अलापुर गांव में स्थित एक मकान से जब्त की। पुलिस को देख लोग भागने लगे। एसपी अनुराग सुजानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार में हुआ है। बीती रात वह सुरखी सीट के बाजना में मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। बीती रात वह सुरखी सीट के बाजना में मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

सांवेर में इंडेक्स कालेज स्थित मतदान केंद्र पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया
सांवेर में इंडेक्स कालेज स्थित मतदान केंद्र पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की अधिकारियों से बहस हुई। मीडिया कवरेज पर रोक लगाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लोगों से वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि वोटिंग से लोकतंत्र मजबूत होता है। आपकी उम्मीदें पूरी करने वाली सरकार चुनने के लिए आप सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। घरों से निकलिए और वोटिंग कीजिए। हमें मिलकर मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। सांवेर की तलावली चांदा बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर एक को गोली लगी, मतदान रोका, 4 लोग गिरफ्तार हुए
डबरा में एक पोलिंग केंद्र पर करीब पौन घंटे तक मशीन खराब रही। इसके चलते देर से वोटिंग शुरू हुई। मुुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। मतदान रोका गया। एक युवक को गोली लगी। मामले में 4 लोग गिरफ्तार हो गए हैं। इनसे हथियार भी बरामद भी किया है।

पिछले दो चुनाव में 23 मंत्रियों ने हार का मुंह देखा था
पिछले दो विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो शिवराज सरकार के 23 मंत्रियों को जनता ने घर बैठा दिया था। वर्ष 2013 में 10 और 2018 में 13 मंत्री विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए। इस बार 3 नवंबर 2020 को होने वाले चुनाव में 14 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इसमें से 11 पर तो भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, क्योंकि यह उनके कहने पर ही पार्टी बदलकर भाजपा में आए हैं। संधिया समर्थक भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चैधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग पर सबकी नजर रहेगी। यह अपने बयानों को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। कांग्रेस से भाजपा में गए 25 पूर्व विधायकों के सामने फिर से विधायक बनने के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती खुद को मिले वोटों के अंतर को पाटना है, जो उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवारों से अधिक मिले थे। इस मामले में सबसे ज्यादा चुनौती उन पूर्व विधायकों के सामने हैं, जो 2000 से कम मतों से जीते थे। इनमें मंत्री हरदीप सिंह डंग की जीत सबसे छोटी थी और वह 350 मतों से जीते थे। उसके बाद मांधाता के नारायण पटेल 1236 और नेपानगर की सुमित्रा देवी 1256 मतों से जीती थीं।