BJP के महापौर कैंडिडेट दिल्ली से होंगे फाइनल, CM लिस्ट लेकर हुए रवाना

 BJP ने नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए नगर परिषद चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की। इससे पहले बंद कमरे में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक की। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बांटने को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है। हमें 5 साल सेवा करने वाला व्यक्ति चाहिए। कांग्रेस में तो एक व्यक्ति ने टिकट बांट दिए।

BJP के महापौर कैंडिडेट दिल्ली से होंगे फाइनल, CM लिस्ट लेकर हुए रवाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ पार्टी ऑफिस में बंद कमरे में बैठक की। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हुए।

13 जून 22। मप्र में भाजपा महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान दिल्ली से होगा। दो दिनों तक चले मंथन के बाद भी निर्णय नहीं होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां पर करीब आधे घंटे तक नामों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे हैं, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंद कमरे में महापौर पद के उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा की। सूत्रों की मानें तो सीएम यह तय हुए नामों को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखेगी। इसके बाद वहां से हरी झंडी मिलने पर रात तक महापौर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।
सीएम शिवराज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कुछ अन्य मंत्रियों से भी बात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा करेंगे।