इंसान से ज्यादा 'पावरफुल' होता है कॉकरोच का हार्ट, 13 दिल भी होते हैं!

इंसान से ज्यादा 'पावरफुल' होता है कॉकरोच का हार्ट, 13 दिल भी होते हैं!
कुछ साल पहले आर्टिफिशल हार्ट बनाने वाले सुजॉय गुहा ने बताया था कि उन्हें कॉकरोच के हार्ट से ही यह डिवाइस बनाने की प्रेरणा मिली क्योंकि उसके शरीर में फेल-सेफ मैकेनिज्म होता है। उनका मानना था कि अगर इस तरह की डिवाइस सफल रहती है तो लोगों को हार्ट ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत कम होगी।

10 नवंबर 22।  हम किचन या हॉल में देखते ही कॉकरोच पर चप्पल से वार कर देते हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो शायद कम लोगों को पता होंगी। कॉकरोच का हार्ट इंसान के हार्ट के बराबर रेट पर धड़कता है। इसका खून सफेद रंग का होता है क्योंकि खून में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। कुछ लोगों में भ्रम है कि कॉकरोच के शरीर में 13 दिल होते हैं। यह अधूरा सच है।

वास्तव में, कॉकरोच के पास एक ही दिल होता है। हां, उसके दिल में 13 चैंबर्स जरूर होते हैं इसीलिए इन्हें छद्म दिल (Pseudo Heart) कहा जाता है। अगर किसी कारण से एक चैंबर चोटिल भी हो जाता है तो कॉकरोच की जान नहीं जाती है। यह भी जान लीजिए कि इंसान के दिल में चार चैंबर्स होते हैं। भूरे या काले रंग के कॉकरोच के भीतर बहुकक्षीय हृदय नलिकाओं के आकार के होते हैं। इसका आकार करीब 8 सेमी तक हो सकता है। इनके शरीर में एक लंबा एंटीना, पैर और ऊपरी हिस्सा सपाट होता है जिसमें सिर छुपाया जा सकता है।

कुछ साल पहले आर्टिफिशल हार्ट बनाने वाले सुजॉय गुहा ने बताया था कि उन्हें कॉकरोच के हार्ट से ही यह डिवाइस बनाने की प्रेरणा मिली क्योंकि उसके शरीर में फेल-सेफ मैकेनिज्म होता है। उनका मानना था कि अगर इस तरह की डिवाइस सफल रहती है तो लोगों को हार्ट ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत कम होगी।

कॉकरोच सिर काटने के बाद भी एक हफ्ते जीवित रह सकता है

कॉकरोच का तंत्रिका तंत्र पूरे शरीर में फैला रहता है। सिर में तंत्रिका तंत्र का थोड़ा सा हिस्सा रहता है, बाकी भाग शरीर के दूसरे भागों में रहता है। यही वजह है कि कॉकरोच का सिर काटने के बाद भी वह एक हफ्ते तक जीवित रह सकता है। ये रात में अच्छी तरह से देख सकते हैं क्योंकि इनके शरीर में फोटो-रिसेप्टर सेल्स का क्लस्टर होता है। इसके अलावा अगर आप कॉकरोच को छूते हैं तो इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है।