कोरोना का कहर: देश में 319 एक्टिव केस बढ़े, संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र टाॅप पर 

दिल्ली एवं केरल में नए कोरोना केस में कमी आई है, दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

कोरोना का कहर: देश में 319 एक्टिव केस बढ़े, संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र टाॅप पर 

देश में कोरोना के नए मामलों में महाराष्ट्र फिर चिंता बढ़ा रहा है। यहां लगातार दो दिन से सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 6185 नए केस आए, 4089 ठीक हुए और 486 मरीजों की मौत हो गई। इसके मुकाबले दिल्ली में 5482 और केरल में 3966 केस आए। देश में गुरुवार को 41 हजार 353 केस आए, 41 हजार 177 मरीज ठीक हुए और 486 की मौत हो गई। 319 एक्टिव केस बढ़े। देश में अब तक कोरोना के 93.51 लाख केस आ चुके हैं, 87.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.36 लाख की मौत हो चुकी है, जबकि 4.53 लाख का इलाज चल रहा है। भारत नए मरीजों के मामले में दुनिया में फिर दूसरे नंबर पर हो गया है। यहां हर दिन 35-44 संक्रमित मिल रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक भारत चैथे और पांचवें नंबर पर था। अमेरिका इस मामले में टॉप पर है। यहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस बढ़ रहे हैं। ये सभी आंकड़े बवअपक19पदकपं.वतह से लिए गए हैं।

महाराष्ट्र 2011, राजस्थान 881, गुजरात 203 और मध्यप्रदेश में 478 एक्टिव केस बढ़े
राजस्थान में लगातार 21 दिन से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। मध्यप्रदेश में 12 दिन और गुजरात में नौ दिन से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। यहां भी लगातार सात दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2011, राजस्थान में 881, गुजरात में 203, मध्यप्रदेश में 478 एक्टिव केस बढ़े हैं। राहत की बात है कि कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भारत की स्थिति कुछ बेहतर है। दुनिया में भारत अब 8वां देश हो गया है जहां हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। 25 नवंबर को वह 5वें नंबर पर था।

पुणे में एनसीपी के विधायक भारत भालके की मौत, पूर्व में कोरोना से पीड़ित थे 
पुणे में एनसीपी के विधायक भारत भालके की मौत हो गई। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें कुछ कॉम्प्लीकेशन हुए थे, जिनका इलाज चल रहा था। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में 1 और 2 दिसंबर को रेल भवन बंद रहेगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इस दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में यहां के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में मिशन बिगन अगेन के तहत 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को मिली छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

अगले साल से भारत में बनने लगेगी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी 
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारत की दवा कंपनी हेटरो ने कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक-वी तैयार करने के लिए करार किया है। यह करार भारत में हर साल 10 करोड़ डोज बनाने का है। प्रोडक्शन की शुरुआत अगले साल से होगी। कोरोना वैक्सीन आने से पहले भारत में प्रायोरिटी ग्रुप तय हो गया है। पहले फेज में 31 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, पुलिस, 50 साल से ज्यादा उम्र के और हाई रिस्क ग्रुप के युवा शामिल रहेंगे।