कोरोना का कहरः नेवी के वाइस एडमिरल श्रीकांत की कोरोना ने ले ली जान

दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स में नर्सों की हड़ताल पर रोक लगाई

कोरोना का कहरः नेवी के वाइस एडमिरल श्रीकांत की कोरोना ने ले ली जान

नेवी के सबमरीन एक्पर्ट वाइस एडमिरल श्रीकांत का सोमवार रात कोरोना से निधन हो गया। वे प्रोजेक्‍ट सी-बर्ड के डायरेक्‍टर जनरल थे और इससे पहले वह छक्ब् के इंस्पेक्टर जनरल न्यूक्लियर सेफ्टी और कमांडेंट भी रह चुके हैं। इंडियन नेवी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। एम्स दिल्ली में नर्सिंग यूनियन की हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने उन्हें काम पर लौटने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी। इससे पहले कोरोना महामारी के बावजूद नर्सिंग यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। एम्स ने उनसे आंदोलन वापस लेने और काम पर लौटने की अपील की थी। उनकी मांगों में छठे केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू करना और अनुबंध पर भर्ती खत्म करना शामिल है।

देश में एक्टिव केस में लगातार गिरावट जारी, 99.06 लाख लोग संक्रमित व 94.21 लाख ठीक हुए 
देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले में लगातार गिरावट जारी है। 24 घंटे में करीब 13 हजार एक्टिव केस कम हुए, इनकी कुल संख्या घटकर 3.38 लाख रह गई। कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में इस माह अब तक 96 हजार 444 की कमी आई है। सोमवार को 12 हजार 892 एक्टिव केस कम हो गए। यह इस महीने की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 7 दिसंबर को 13 हजार 476 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में सोमवार को 21 हजार 791 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 34 हजार 313 ठीक हो गए और 353 की मौत हो गई। अब तक 99.06 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 94.21 लाख ठीक हो गए और 1.43 लाख की मौत हो गई।

एमपी में 18 से खुलेंगे 10वी-12वीं के स्कूल, उत्तराखंड के हेल्थ वर्कर्स को निःशुल्क लगेगी वैक्सीन  
देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा साढ़े पंद्रह करोड़ के पार हो गया है। सोमवार को 9.93 लाख टेस्ट किए गए। उत्तराखंड के 93 हजार से अधिक हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। मध्यप्रदेश में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की रेगुलर क्लासेस लगेंगी। यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। पहली से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह फैसला एमपी बोर्ड और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में नाइट कफ्र्यू 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शादी और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने का नियम लागू रहेगा। यहां करीब सात हजार कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य की आबादी 73 लाख है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत है।

इन राज्यों में कोरोना के ये रहे हालात
दिल्ली में सोमवार को 1376 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2854 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 8 हजार 830 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 15 हजार 247 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 83 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में 1058 केस आए। यह बीते 27 दिनों में नए मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर को 922 केस आए थे। राज्य में 1084 मरीज ठीक हो गए, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 24 हजार 636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 8 हजार 421 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 412 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 803 का इलाज चल रहा है। गुजरात में 1120 लोग संक्रमित पाए गए। 1389 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 28 हजार 803 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 11 हजार 703 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 4182 की मौत हो चुकी है। राजस्थान में 1250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1631 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 92 हजार 539 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 73 हजार 784 लोग ठीक हो चुके हैं, 2555 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 2949 लोग संक्रमित पाए गए। 4610 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 83 हजार 365 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 72 हजार 383 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 लाख 61 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 269 हो गई है।