कोरोना का कहर: भारत में टेस्टिंग का आंकड़ा पहुंचा 9 करोड़ के पार

परीक्षण में चीन पहले, अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है देश में अब तक 72.38 लाख संक्रमित हुए, 63 हजार 520 नए केस आए

कोरोना का कहर: भारत में टेस्टिंग का आंकड़ा पहुंचा 9 करोड़ के पार

भारत में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा नौ करोड़ के पार हो गया है। हर दिन 10 से 12 लाख टेस्टिंग की जा रही हैं। सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक टेस्ट उत्तरप्रदेश और बिहार में किए जा रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों से तुलना करें तो सबसे ज्यादा 16 करोड़ टेस्टिंग चीन ने की है। 12 करोड़ 5 हजार टेस्टिंग के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे नंबर पर है। देश में बीते 24 घंटे  में 63 हजार 520 केस आए, 73 हजार 910 मरीज ठीक हुए, 723 की मौत हो गई। अब तक देश में 72.37 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, 62.26 लाख ठीक हुए हैं और 1.10 लाख की मौत हो चुकी है।

एनलिसिस के बाद ही कोविड-19 वैक्सीन में कोई छूट मिलेगी 
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल नवीन अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर कोविड-19 वैक्सीन के नियमों में कोई छूट देने का मामला आता है तो पहले एजेंसी इसका एनलिसिस करेगी। इसके बाद कोई फैसला किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार से अनलॉक 5.0 के तहत नॉन एसी बसों को शुरू करने का फैसला लिया है। अब बसों का इंटर स्टेट मूवमेंट भी हो सकेगा। हिमाचल प्रदेश के मंत्री राम लाल मारकंडा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अभी होम आइसोलेशन में रहेंगे।

196 जोड़े फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन्स चलाने की मंजूरी
रेल मंत्रालय ने 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 196 जोड़े फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन्स चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए अलग-अलग रेलवे जोन से प्रस्ताव भेजे गए थे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी ने बताया कि भारत में री-इंफेक्शन के अब तक दो केस आए हैं। पूरी दुनिया में ऐसे केसों की संख्या 24 है। उन्होंने कहा कि री-इंफेक्शन केस के लिए अब तक डब्ल्यूएचओ ने भी कोई मानक तय नहीं किए हैं।

इन पांच राज्यों में कोरोना के हालात
मध्यप्रदेश में मंगलवार को 1463 केस आए, 1708 लोग ठीक हुए और 26 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 1 लाख 49 हजार 761 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 32 हजार 429 लोग ठीक हो चुके हैं, 14 हजार 661 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि संक्रमण से 2671 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 24.5 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। राजस्थान में 2035 लोग संक्रमित पाए गए, 1768 लोग ठीक हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 1 लाख 63 हजार 219 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1 लाख 39 हजार 616 लोग ठीक हो गए, 21 हजार 924 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1679 की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 33.9 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। बिहार में 1223 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 1030 लोग ठीक हुए और छह मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 223 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, इनमें से 1 लाख 76 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, 10 हजार 638 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 961 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 85.70 लाख जांच की जा चुकी हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन राज्य में 10 हजार से कम मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 8522 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अच्छी बात है कि ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार 356 रही। 187 मरीजों की मौत हो गई।यहां अब तक संक्रमण के कुल 15 लाख 43 हजार 837 केस आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 97 हजार 252 लोग ठीक हो चुके हैं, 2 लाख 5 हजार 415 का इलाज चल रहा है, जबकि 40 हजार 701 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 77.6 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में 2957 नए मरीज मिले, 3662 लोग ठीक हुए और 28 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक संक्रमण के 4 लाख 42 हजार 118 केस आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 97 हजार 570 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38 हजार 82 का इलाज चल रहा है, 6466 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.2 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।