हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन व MLA राणा BJP में आए

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन व MLA राणा BJP में आए
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे।पवन काजल और राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। 

17 अगस्त 22।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा, कांग्रेस के नालागढ़ से विधायक लखविंदर राणा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि पवन काजल कांगडा से कांग्रेस विधायक हैं। साल 2012 में वह यहां से आजाद जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। क्योंकि भाजपा ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दी थी। बाद में 2017 विधानसभा चुनाव में भी पवन काजल ने जीत हासिल की थी।(Former Congress working president Pawan and MLA Rana join BJP)

इससे पहले, हिमाचल भवन में सीएम जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने पूरे मसले पर चर्चा की। इस दौरान पवन काजल भी उनके साथ थे। जब सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल भवन से निकले तो उनके पीछे-पीछे पवन काजल चलते हुए दिखे।(Former Congress working president Pawan and MLA Rana join BJP)